jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

शादी के एक महीने बाद विक्की कौशल की बाहों में नजर आईं कटरीना कैफ, एक्ट्रेस ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खूबसूरत कपल अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कटरीना कैफ ने पिछले साल एक-दूसरे से शादी कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इन दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को आज एक महीना को गया है। ऐसे में दोनों ने अपनी शादी की एक महीने की एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया है।

शादी के एक महीने पूरे होने पर कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विक्की कौशल के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में कटरीना कैफ विक्की कौशल की बाहों में नजर आ रही हैं। वहीं विक्की पत्नी कटरीना को बांहो में लिए सेल्फी क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की बॉन्डिंग काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कटीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, ‘एक महीना मेरे प्यार।’ दोनों कलाकारों के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

- Install Android App -

आपको बता दें कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसम्बर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा में धूमधाम से शादी की। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को इनवाइट नहीं किया गया था। उन्हें शादी के बाद मिठाई भेजी गई थी। विक्की और कटरीना ने अपनी शादी की हर एक सूचना को छिपाकर रखा था और आखिरी वक्त तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी।

अलबत्ता, शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर खूब तस्वीरें पोस्ट कीं और शादी की हर रस्म की झलक दिखायी। मेहंदी, हल्दी से लेकर संगीत और जयमाला तक की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। विक्की और कटरीना 14 दिसम्बर को मुंबई लौटे थे। कलीना एयरपोर्ट पर दोनों ने पैपराजी को खूब पोज दिए और हाथ हिलाकर अभिवादन किया था।