jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

शादी के बाद पहली बार मायका आई युवती प्रेमी के साथ भागी, 5 दिन बाद दोनों की लाश कुएं में मिली, हत्या या आत्महत्या ?

दोनों के शव क्षत विक्षत अवस्था में कुएं में मिले

मकड़ाई समाचार गुना। जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के एक गांव के कुएं में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव क्षत विक्षत अवस्था में कुएं में मिले। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। इस बात का खुलासा पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच में होगा। फिलहाल गांव में कई तरह की बातें हो रही है। युवती खुद भागी या लड़के ने भगाकर ले गया था इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार घटना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव की है। जहां 5 दिन पहले गायब हुए प्रेमी युगल का शव कुएं में क्षत-विक्षत हालात में मिला। बताया जाता है कि लड़की की शादी होने के बाद वह पहली बार मायके आई थी। गांव के ही प्रेमी युवक अपसिंह उसे अपने साथ भगा ले गया था। जब घर वालों ने उन्हें ढूंढा तो वे कहीं नहीं मिले।

फिर 5 दिन बाद गांव के कुएं में लाश मिलने की जानकारी मिली। गांव वालों ने जाकर देखा तो कुए में दो लाश तैर रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में पंचनामा बनाया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।