jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

शुभम हत्या मामले में मीणा समाज ने नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार खिरकिया। भोपाल के ग्राम डोबरा में शुभम मीणा हत्याकांड में गांव के लोगों ने सुनियोजित तरीके से बंदूक और धारदार हथियार से शुभम मीणा पर हमला किया। जिसमें शुभम मीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक शुभम के परिवार के लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। इसी बात को लेकर मीणा समाज शक्ति संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा। और मुख्यमंत्री से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। व परिवार को उचित मुआवजा मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और डोबरा चौराहे का नाम भी शुभम मीणा के नाम से करने की मांग की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री अमर मीणा, प्रदेश सदस्य विनोद मीणा, राजेश मीणा, राजेंद्र मीणा, जय नारायण मीणा, सूर्यकांत मीणा, संजय मीणा, अनिल मीणा, शंकर मीणा, राहुल मीणा, सुरेंद्र मीणा, रमेश मीणा, राजेश मीणा, दीपक मीणा, पवन मीणा, सावन मीणा आदि समाज के लोग उपस्थित थे।