jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

संकल्प यात्रा’ के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताया

हरदा / जनकल्याण की प्रमुख योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ बुधवार को ग्राम ऊवां, सांवलखेड़ा व कड़ोला राघौ पहुँची। ग्राम ऊवां में सांसद श्री दुर्गादास उइके और जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया के साथ-साथ संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी. परते भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। सांसद श्री उइके ने इस अवसर पर ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में केन्द्र सरकार द्वारा प्रारम्भ जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। गत 9 वर्षों में करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला है। करोड़ों परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन और स्वच्छ शौचालय की सौंगात मिली है।

- Install Android App -

देश के करोड़ों बेरोजगार नागरिकों को मुद्रा योजना व अन्य रोजगारमूलक योजनाओं में ऋण व अनुदान की सुविधा मिलने से उनके परिवार के आर्थिक स्तर में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
ग्राम सांवलखेड़ा व कड़ोलाराघौ में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में समझाया गया। साथ ही किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किये गये। इस दौरान ग्राम सांवलखेड़ा व कड़ोलाराघौ में किसानों के समक्ष ड्रोन से नेनो यूरिया छिड़काव की प्रक्रिया के बारे में भी समझाया गया। ग्राम सांवलखेड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने उन्नत किसानों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने ग्राम कड़ोलाराघौ में विद्यार्थियों के बीच हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किये और उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई। इसके अलावा गांव के उन्नतशील किसान श्री अवध हीरे ने प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी दी और अपनी सफलता की कहानी सुनाई।