jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

सगाई टूटने पर नाराज पूर्व मंगेतर ने ,नाबालिग को झूठे प्यार में फंसाया, तीन माह बंधक रख किया दुष्कर्म

 मकड़़ाई समाचार ग्वालियर। तीन माह से लापता किशोरी को हजीरा पुलिस ने निवाड़ी से बरामद कर लिया है। किशोरी की शादी जिस युवक से पहले तय हुई थी, उसी ने बहला-फुसलाकर अपने तीन माह साथ रखा और दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने उसके पूर्व मंगेतर पर दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कर ली है। इस घटनाक्रम के पीछे से नई कहानी निकलकर सामने आई है। दरअसल, सगाई टूटने पर वह किशोरी से नाराज था, इसलिए उसने उसे नाबालिग को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार गलत काम किया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार हजीरा स्थित गदाईपुरा से तीन माह पहले 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। स्वजन की ​शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। यह किशोरी मोबाइल भी नहीं चलाती थी, इस वजह से स्वजन किसी पर संदेह भी नहीं जता पा रहे थे। पुलिस के हाथ में कोई ठोस सुराग नहीं लग रहा था। निराश होकर पुलिस ने किशोरी की तलाश बंद कर दी। कुछ दिन बाद ​िफर से पुलिस एक्शन मोड पर आई। पता चला वह टीकमगढ़ के निवाड़ी में है। पुलिस यहां पहुंची तो किशोरी और आरोपित की सगाई टूटने का मामला निकलकर सामने आया। पुलिस ने यहां से पूर्व मंगेतर को गिरफ्तार किया और ग्वालियर ले आई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। हजीरा थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि किशोरी की लोकेशन निवाड़ी में मिलने पर यहां टीम भेजी गई। टीम को वह अपने पूर्व मंगेतर के साथ मिली। जब उसे ग्वालियर लाए और महिला पुलिस अधिकारी ने बयान लिए तो उसने कहा कि उसे बहला-फुसलाकर युवक पहले अपने साथ दिल्ली ले गया। फिर निवाड़ी ले आया। इस दौरान उसके साथ गलत काम भी किया। पुलिस किशोरी से और भी पूछताछ कर रही है|