jhankar
ब्रेकिंग
हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन

सड़क हादसे में नर्सिंग अफसर की मौत ,एक माह पहले ही हुई थी शादी ,पति भी घायल

मकड़़ाई समाचार इंदौर| सड़क हादसे में एक नर्सिंग अफसर की मौत हो गई। उसकी शादी एक माह पहले ही हुई थी। हादसे में पति भी घायल हो गया। भंवरकुआं थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है । भंवरकुआं थाना पुलिस के अनुसार, नर्सिंग अफसर अनुश्री शनिवार सुबह पति के साथ गाड़ी पर जा रही थीं। बायपास पर तीन इमली चौराहे के पास उनकी गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक अनुश्री को रौंदता हुआ निकल गया।हादसे में अनुश्री के पति भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उधर, अनुश्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अनुश्री के पति भी रीवा में नर्सिंग अफसर हैं।