jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

सरकार अब किसान से एक बार में 25 की बजाय 40 क्विंटल खरीदेगी सरकार: कृषि मंत्री कमल पटेल

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए केंद्र और मध्यप्रदेश की डबल इंजन सरकार ने फिर तोहफा दिया है। प्रदेश का किसान अब एक बार में चने की फसल 40 क्विंटल विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र पर लाकर सरकार को समर्थन मूल्य पर बेच सकता है। हुआ यूं कि प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल को जब किसानों के द्वारा यह बताया गया कि उपार्जन केंद्र पर उनसे एक बार मे सिर्फ 25 क्विंटल से कम चने की खरीद की जा रही है। जिस पर कृषि मंत्री पटेल ने सजगता दिखाते हुए तुरंत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से दूरभाष पर चर्चा की और वस्तु स्थिति से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की तत्परता से किसानों से चने की फसल की खरीद लिमिट बढ़ाते हुए एक बार मे किसान से 40 क्विंटल के तुरंत आदेश केंद्र के कृषि मंत्रालय द्वारा निकाल दिए गए हैं।

- Install Android App -

कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश के किसानों की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में संवेदनशील प्रधानमंत्री और संवेदनशील मुख्यमंत्री है। आप सब लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें होती हैं तो मैं स्वयं एक किसान होने के नाते मुझे भली-भांति मालूम है। मेरे को जैसे ही सूचना प्राप्त हुई।मैंने तुरंत इस दिशा में कदम उठाया और तत्काल खरीदी लिमिट बढ़ाने की बात रखी और उसी के परिपालन में केंद्र द्वारा अब आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब आपको उपार्जन केंद्र पर दो बार आने की बजाए एक बार ही आना पड़ेगा। जिससे आप के समय की बचत के साथ-साथ डीजल पेट्रोल का खर्चा भी कम होगा। किसानों की आय दोगुना करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे ऐसे निर्णयो से किसान की आय दोगुना करने में सहायक होगी।