jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

सरकार ने 60 दिनों के लिए 10 कीटनाशकों की बिक्री, स्टॉक, वितरण और उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

 हरियाणा | सरकार ने 60 दिनों के लिए 10 कीटनाशकों की बिक्री, स्टॉक, वितरण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. इन कीटनाशकों का उपयोग ज्यादातर बासमती धान के लिए किया जाता है| इन कीटनाशकों के “अवशिष्ट प्रभाव” के कारण कभी-कभी बासमती चावल की निर्यात खेपों को अस्वीकार कर दिया जाता है. प्रतिबंधित कीटनाशकों में एसेफेट, बुप्रोफेजिन, कार्बेन्डाजिम, क्लोरपायरीफॉस, मेथामिडोफोस, प्रोपिकोनाजोल, थियामेथोक्सम, ट्राईसिलाजोल, प्रोफेनोफोस और आइसोप्रोथिओलेंस शामिल हैं|पिछले हफ्ते, पंजाब सरकार ने 10 कीटनाशकों पर समान प्रतिबंध लगाया था|

- Install Android App -

अधिकारियों को जारी किए गए आदेश

हरियाणा सरकार का यह कदम कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के एक अनुरोध के बाद आया है| जिसे कई शिकायतें मिली थीं कि कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग के कारण बासमती की निर्यात खेप खारिज हो गई थी|हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने यह आदेश जारी किया है| विभाग के महानिदेशक ने अब सभी डीसी, उप निदेशक कृषि (डीडीए), एपीडा निदेशक, निदेशक अनुसंधान सीसीएसएचएयू, हिसार, मुख्य प्रशासक, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड , प्रबंध निदेशक, हैफेड, हरियाणा, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, प्रबंध निदेशक, एचएलआरडीसी और प्रबंध निदेशक, एचएसडीस, आदेश के कार्यान्वयन के लिए कहा है|