jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सरपंच पति की करतूत: 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आंगन में खेल रही मासूम को देख बिगड़ी नियत

सरपंच पति बच्ची को उठाकर पास के मकान में ले गया और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया

मकड़ाई समाचार डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई है। पुलिस ने आरोपी सरपंच पति को गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच पति ने उस समय अपनी बुरी नजर बच्ची पर डाली, जब मासूम अपने घर के आंगन में खेल रही थी।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक सरपंच पति बच्ची को उठाकर पास के मकान में ले गया और उसके कपड़े उतारने का प्रयास किया। इसी बीच बच्ची की मां उसे खोजते हुए पहुंची, तो सरपंच पति की घिनोनी हरकत को देख लिया और परिजनों को बताया। जिस पर परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत डिंडोरी कोतवाली थाना में दर्ज कराई।

कोतवाली पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी सरपंच पति राम सुजान को गिरफ्तार कर लिया है। डिंडोरी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के बताए अनुसार आरोपी सरपंच पति बुरी प्रवत्ति का है। जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।