jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

ससुर ने नशीला पानी पिलाकर बहू की लूटी अस्मत, 4 महीने बाद हुआ खुलासा तो पुलिस के उड़े होश

मायके पहुंचने के बाद उसने आपबीती बताई, तो मायके वालों ने भी उसका साथ नहीं दिया

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बहू ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। चलती गाड़ी में रेप करने का बहू ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है। फिलहाल मामले को लेकर बहू ने थाने में ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

दरअसल, पूरा मामला किरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार को विवाहिता सुबह थाने पहुंची। जहां पुलिस से शिकायत करते हुए अपने ससुर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली है। विवाहिता ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर जिले में उसकी ससुराल है।

विवाहिता का कहना है कि वह शिकायत करना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे रोक दिया। मायके पहुंचने के बाद उसने आपबीती बताई, तो मायके वालों ने भी उसका साथ नहीं दिया। विवाहिता ने बताया कि बात चार माह पहले की है।

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक ससुर काले शीशे की कार में माके सदर क्षेत्र में छोड़ने आया था। सफर के दौरान उसे प्यास लगी तो ससुर ने पीने के लिए पानी दिया। इस पानी को पीते ही वो बेहोश हो गई। इसके बाद ससुर ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मायके से पहले ही छोड़कर भाग गया।