jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

साक्षरता जागरूकता रैली के दौरान , कार की टक्कर से शिक्षक की मौत

मकड़ाई समाचार  जबलपुर। नेशनल हाईवे क्रमांक-30 में गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने गुरुवार दोपहर एक ​शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना उस वक्त हुई जब ​शिक्षक स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ​साक्षरता जागरूकता रैली निकाल रहे थे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गोसलपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संकुल केंद्र गांधीग्राम के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर में गुरुवार को साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर गांव में भ्रमण कर रही थी। रैली में सहायक शिक्षक जय प्रकाश मेहरा (49) बच्चों के साथ चल रहे थे। रैली ग्राम रामपुर से चंद कदम आगे पहुंची ही थी तेज रफ्तार कार ने जय प्रकाश मेहरा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर गए। खून से लथपथ ​शिक्षक को छात्र छात्राओं ने सड़क से किनारे किया और तत्काल पुलिस और एम्बुलेन्स को इसकी सूचना दी। ​शिक्षक को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक जय प्रकाश मेहरा को पांच सितंबर को संकुल स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था