jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

साड़ी के साथ शॉल लिए महाकालेश्वर पहुंचीं कंगना, महादेव को चढ़ाया जल

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हाल ही में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उनकी टीम ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पेज शेयर की हैं। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हर हर महादेव’।इस दौरान कंगना व्हाइट साड़ी के साथ शॉल लिए हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। कंगना ने मंदिर भगवान शिव को जल चढा़ते हुए तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म में वो रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ टीवी एंक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ‘मणिकर्णिका’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 2 अक्तूबर गांधी जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें कंगना दमदार एक्शन सींस करते हुए नजर आ रही हैं। ऐतिहासिक कहानी में रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, पराक्रम को दिखाया जाएगा।उनकी वॉरियर लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म का फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को कृष ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी केवी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है।