jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

सिद्धू ने छुए कैप्टन के पैर, संभाला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद

पंजाब में कांग्रेस का विवाद थमता नजर आ रहा है। पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है और अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी मना लिया गया। नवजोत सिंह सिद्धू की आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होगी और इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब भवन में टी पार्टी दी। टी पार्टी में जब दोनों नेताओं का सामना-सामना हुआ तो सिद्धू ने कैप्टन के पैर छुए। इसके बाद दोनों नेता काफी देर तक साथ बैठे रहे। टी पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चडीगढ़ सेक्टर सी के पंजाब भवन में दी थी जिसमें कांग्रेस के सभी विधायक, मंत्री और सांसद मौजूद रहे। अब सभी नेता पार्टी कार्याालय जा रहे हैं जहां नए अध्यक्ष के रूप में सिद्धू की ताजपोशी होगी।

प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिंद सिंह को मनाया

- Install Android App -

इससे पहले कहा गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन कर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की। इसके बाद ही कैप्टन का रुख नर्म हुआ। इससे पहले कैप्टन ने कहा था कि वे तब तक सिद्धू को स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। सिद्धू ने समय-समय पर कैप्टन सरकार के खिलाफ टिप्पणियां की थीं और इससे अमरिंदर सिंह आहत थे। बहरहाल, अब पूरे मामला शांत हो गया है और लंबे समय बाद दोनों नेता एक मंच पर नजर आएंगे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस विवाद का हल होने से कांग्रेस समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

पंजाब में सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया, अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे पंजाब भवन में सभी राज्य कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय के लिए आमंत्रित किया है। ठुकराल ने ट्विटर पर लिखा, “फिर सभी नई पीपीसीसी टीम की स्थापना के लिए वहां से एक साथ पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे।” इससे पहले, यह बताया गया था कि सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा था, जिस पर पार्टी के लगभग 65 विधायकों ने हस्ताक्षर किए थे।