jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

सिराली के दो गौरक्षकों ने जान पर खेलकर 50 मवेशियों की जान बचाई, गोतस्कर 5 बाइक छोडकर भागे, एक पकड़ाया

कौशल अग्रवाल
मकड़ाई समाचार सिराली। रविवार देर रात्रि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की वर्मा, अंकित लोनिया को फोन पर सूचना मिली कि अज्ञात 10 से 15 लोग लगभग 50 मवेशियों को लकड़ी से मारते पीटते चरूवा रॉड से पैदल ले जा रहे है। कुछ लोगो के पास मोटरसाइकिल भी है जो आगे पीछे चल रहे है। मामला संदिग्ध लगते सूचना पर दोनो गौरक्षक देर रात रामपुरा रॉड पर पहुचे। मोके पर कुछ ग्रामीण भी आ गए। इसी बीच कुछ गोतस्कर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। वही विजय राजपूत नाम का युवक जो जटपुरा का है। वह पकड़ा गया। मोके पर जब गौरक्षकों ने मवेशियों के संबंध में पूछताछ की तो वह गुमराह करते हुए जबाब देने लगा। की सिराली के आसपास के मवेशी है। में इनको चारुवा गौशाला ले जा रहा हु। गौशाला में सम्पर्क करने पर उन्होंने साफ मना कर दिया कि हमने किसी को नही भेजा कि मवेशी लेकर आना ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व में भी यह व्यक्ति मवेशियों को गौशाला में ले जा रह कहकर । मवेशी ले गया था। ग्रामीणों व गौरक्षको ने मौके की 5 बाइक व उक्त युवक विजय को पुलिस को सौपा। व कड़ी कार्यवाही की मांग की सभी मवेशी सिराली के आसपास गॉव के थे। जो रात में ही इधर उधर आजाद हो गए। और गोतस्कर भाग गए। पुलिस जप्त वाहनों के नंबर के आधार पर उनके मालिक तक पहुँचकर गोतस्करों की तलाश में जुट गई।