jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

सिराली : नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में कतिया समाज युवा संगठन ने थाने का किया घेराव

मकड़ाई समाचार हरदा/सिराली। अनुसूचित जाति जनजाति समाज के ऊपर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहा हैं। ऐसा ही एक मामला फिर सिराली क्षेत्र में सामने आया जहां एक नाबालिक किशोरी का अपहरण हो गया है। समाज के लोगो का आरोप है की पुलिस कार्यवाही नही कर रही है। उसी को लेकर आज राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शासन प्रशासन के खिलाफ लगभग आधे घंटे की जमकर नारेबाजी जिसके बाद थाना प्रभारी मदन पवार को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में मांग रखी गई की सिराली पुलिस ने यदि 5 दिवस के अंदर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो हरदा कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

क्या है पूरा मामला

8 अक्टूबर को मेघनाथ चौक सिराली की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की छात्रा को अगवा करके एक युवक ले गया। जिसकी सिराली पुलिस के परिजनो का आरोप है की पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पुलिस के द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। उक्त मामले को लेकर कतिया समाज युवा संगठन एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के द्वारा लिखित में थाना प्रभारी सिराली को थाना घेराव की पूर्व सूचना भी दी गई थी। लेकिन आज 17 अक्टूबर तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिससे कतिया समाज के युवाओं में काफी रोष है। ज्ञापन में कहा की मेहर सिंह उर्फ कालू कुशवाहा जो कि सिराली का ही रहने वाला व्यक्ति है। परिजनो ने अब्दुल्लागंज की लोकेशन बताई थी।

- Install Android App -

युवाओं के द्वारा थाने में एकत्रित होकर जमकर की नारेबाजी जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी मदन पंवार पहुंचे। उन्होंने कहा की बालिका को ढूंढने का हरसंभव प्रयास हम कर रहे है। कुछ युवकों से पूछताछ चल रही है। पुलिस तलाश में जुटी हुई है। श्री पंवार ने कहा की में इस थाने में आया हु तब से 20 गुमशुदा बालिकाओं में से 18 को हमने दस्तयाब किया है।

संगठन ने मांग की है कि बालिका के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो नहीं तो फिर हरदा कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे। जिस में उपस्थित कतिया समाज युवा अध्यक्ष राहुल पवारे, दिनेश चौरसिया, एससी एसटी युवा अध्यक्ष अजय मंडलेकर, महेंद्र काशिव, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष संजय बिल्लोरे, योगेश मल्लारे, अर्जुन हूरमाले, यशवंत सांगुल्ले, दशरथ नागराज, सुखराम उमरिया, मांगीलाल सांगुल्ले, बबलू पटेल, अजय सांगुल्ले, दिनेश लखोरे आदि पीड़ित सहित ज्ञापन में शामिल हुए। उक्ट मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर युवक को गिरफ्तार किया जाए और युवक पर कानूनी संबंधी कार्यवाही की जाए। यदि 5 दिन के अंदर युवक गिरफ्तार नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा, आंदोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।