jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग गंभीर घायल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : 40 किमी दूर दुर्गम वनांचल ग्राम ढेकना पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों की स... अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी, उद्यमियों से किया संवाद स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधिक साक्षरता शिव... रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना जिला स्तरीय व्याख्यानमाला सम्पन्न

सिविल सर्जन कार्यालय में समयमान वेतनमान लगाने के एवज में मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने आठ हजार रुपये लेते हुए पकड़ा

मकड़ाई समाचार कटनी। सरकारी कार्यालयों में रिश्वत लेकर काम करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय की स्थापना शाखा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आवेदक संदीप यादव पिता लखन यादव से यह राशि समयमान वेतनमान लगाए के लिए मांगी गई थी। जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त से की थी।

- Install Android App -

सोमवार को जब आवेदक कटनी के सिविल सर्जन कार्यालय रिश्वत की राशि लेकर पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम आरोपित कर्मचारी राहुल मिश्रा पिता शिवदास मिश्रा 40 वर्ष को रिश्वत लेते पकड लिया। जानकारी के अनुसार आवेदक संदीप यादव सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बडावारा में लैबटेिक्शन के पद पर पदस्थ है। जिसका समयमान वेतनमान लगना था, लेकिन पिछले आठ माह से यह नहीं लगाया जा रहा था। आवेदक ने बाबू से कई बार इस संदर्भ में निवेदन किया लेकिन बाबू द्वारा आवेदक से 8 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए कहा गया। जिसके बाद आवेदक संदीप यादव ने 11 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में बाबू द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। साथ में आवेदक द्वारा रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग भी कराई गई थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। जिस पर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को दबिश दी।