jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

डॉक्टर ने कार में बांधकर स्ट्रीट डॉग को घसीटा, मेनका गांधी ने दर्ज कराया केस

जोधपुर। यहां एक डॉक्टर (प्लास्टिक सर्जन) ने रविवार को क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसके घर में स्ट्रीट डॉग घुसा तो उसने अपनी गाड़ी में उसे बांधकर 5 किलोमीटर तक घसीटा। कुत्ता लहूलुहान हो गया। उधर से गुजरते लोगों ने यह सीन देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने डॉक्टर की कार के आगे बाइक खड़ी कर रोका और कुत्ते को छुड़ाया। एंबुलेंस बुलाई गई और कुत्ते को हॉस्पिटल भेजा गया। डॉक्टर पर पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज हुआ है।

डॉक्टर के घर में घुसता था कुत्ता

- Install Android App -

जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में बतौर प्लास्टिक सर्जन तैनात डॉ. रजनीश गालवा शहर की सबसे पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि कुत्ता डॉक्टर गालवा के घर में अक्सर घुस जाता था। रविवार दोपहर भी ऐसा ही हुआ। स्ट्रीट डॉग उनके घर में घुस गया। इससे डॉक्टर गालवा गुस्सा गए। उन्होंने रस्सी ली और कुत्ते के गले में बांध दिया। उसे घसीटते हुए बाहर लेकर आए।

कुत्ते को बांधकर तेज गति से दौड़ाई कार

उन्होंने रस्सी को अपनी कार में बांध दिया और कार को तेज गति से दौड़ाने लगे। बेचारा कुत्ता कार के पीछे भागता रहा। कार की रफ्तार तेज होने के कारण वह बीच-बीच में सड़क पर घिसट भी रहा था। उसके पूरे शरीर में जख्म हो गए।

कुत्ते के लिए एम्बुलेंस बुलाई तो डॉक्टर ने किया हंगामा

शास्त्री सर्किल पर हृदयेश सिंह व अपर्णा जस्सा समेत अन्य लोगों ने डॉक्टर की यह हरकत देख ली। फाउंडेशन के लोगों ने घायल कुत्ते के लिए अपनी एंबुलेंस बुलाई तो डॉक्टर ने हंगामा कर दिया। उसने शास्त्रीनगर थाने को कॉल कर दिया। पुलिस भी आ गई। फाउंडेशन सदस्य कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने भी एंबुलेंस को रोक कर रखा। इसके बाद दिल्ली से मेनका गांधी ने शास्त्री नगर थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह को फोन किया, तब एंबुलेंस को छोड़ा। फाउंडेशन के हितेश ने बताया कि हमने पुलिस में रिपोर्ट दी है। थाना इंचार्ज ने कहा कि अपर्णा बिस्सा ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

यह है नियम

IPC की धारा 428, 429 और PCA एक्ट की धारा 11 के तहत स्ट्रीट डॉग को मारना-पीटना प्रताड़ित करना दंडनीय अपराध है। सरकार की नीति और एनिमल बर्थ कंट्रोल 2011 के तहत जिस क्षेत्र में इन स्ट्रीट डॉग का आतंक है, वहां इनकी नसबंदी की जा सकती है लेकिन मारा नहीं जा सकता। यदि कोई इन स्ट्रीट डॉग या मवेशियों को परेशान करता है या मारने की कोशिश करता है तो पशु क्रूरता का केस पुलिस में दर्ज किया जा सकता है।