jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

सोनिया के गढ़ में पैठ बना रहे जेटली, रायबरेली के विकास के लिए भेजा फंड

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अपना सांसद निधि का पैसा सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में खर्च करेंगे। इसके लिए उन्होंने फंड की अढ़ाई करोड़ की पहली किस्त की चिट्ठी रायबरेली प्रशासन को भेज भी दी है। सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कई विकास कार्यों पर अपना फंड खर्च करने का फैसला जेटली ने खुद किया है। जेटली के इस कदम को गांधी परिवार के गढ़ में भाजपा की पहुंच बढ़ाने की कोशिशों के रूप में देखा जा रहा है।

- Install Android App -

जेटली ने करीब महीने भर पहले रायबरेली को चुना था। जिले का प्रतिनिधित्व एक प्रख्यात राजनीतिक परिवार करता आया है लेकिन फिर भी यह अत्यंत पिछड़ा है और शायद यही वजह है कि जेटली ने इस जिले को चुना है। जेटली के प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह रायबरेली दौरे पर आ सकते हैं। बाजपेयी ने कहा कि जिले के लोग स्टेडियम, विश्वविद्यालय, सौर लाइट और सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि जनता को राहत मिल सके।