jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

स्टेट हाइवे पर बाइक और डंपर में टक्कर से एक की मौत, दो गम्भीर

मकड़ाई समाचार नरसिंहपुर। जबलपुर नरसिंहपुर स्टेट हाइवे क्रमांक-22 पर गुरुवार की दोपहर बहोरीपार ग्राम में एक बाइक और डंपर में टक्कर होने से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गम्भीर है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्टेशनगंज पुलिस ने डंपर जप्त कर लिया है।

- Install Android App -

घटना में बताया जाता है कि ठेमी थाना क्षेत्र के ग्राम चिरचिटा निवासी सोमनाथ पिता धनीराम ठाकुर 27, सुरेश पिता चुन्नीलाल नोरिया 40, प्रकाश पिता दुर्जन नोरिया 50 बहोरीपार बाइक से खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के पास ही सड़क पर पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

वंही सवार दोनों ग्रामीण घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का आरोप रहा की पुलिस गांव के पास ही जांच करती है। जिससे लोगो को आने जाने में परेशानी होती है। यह दुर्घटना भी इसी वजह से हुई। स्टेशनगंज पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया साथ ही डंपर को जप्त किया। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।