jhankar
ब्रेकिंग
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा टंकी में पानी, पाइपलाइन भी पूरी, फिर भी प्यासा ढोलियावाड़! कागजों तक सिमटी हर घर नल योजना? भरोसे की डोर टूटी: पति ने पत्नी पर लगाए खाते से 52 लाख रुपए निकालने के आरोप

हंडिया : धार्मिक नगरी में उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व

सुमित खत्री –

- Install Android App -

बहनों ने भाईयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना –

हंडिया : धार्मिक नगरी में भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व बुधवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया,इस पवित्र पर्व के मौके पर बहनों द्वारा अपने भाईयों को सपरिवार आमंत्रित किया गया | भाईयों के आते ही आदर सत्कार किया गया,पर्व पर बहनों ने अपने हाथो से बना भोजन भाई और भाभी को कराया | भाई के ललाट पर मंगल तिलक कर नारियल भेंटकर भाई के मंगल जीवन की कामना की |भाईयों ने भी बहनों को जीवन के हर मोड़ पर उसकी रक्षा का वचन दिया | ऐसी मान्यता है कि अगर भाई अपनी बहन के घर इस दिन भोजन करता है | तो साल भर उसे शत्रुओं का कोई भय नहीं रहता, और सुख-समृद्धि आती है।