मकड़ाई समाचार हंडिया। बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने तथा स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 03 में बुधवार को स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी बच्चों का वजन किया गया।
इस दौरान 0 से 3 एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों में जिनका सबसे अधिक वजन निकला उन्हें स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा में चयनित किया गया। उनमें से प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयन कर पोस्टिक पैकेट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस दौरान परियोजना अधिकारी श्रीमती सीमा जैन ने बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु माता-पिता को जानकारी दी। वहीं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती मानविंदु श्रीवास ने पौष्टिक पैकेट की सामग्री गुड चना राजगिरा आदि से कैसे बच्चों का वजन बढ़ाया जा सकता है इस बारे में समझाया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनोरमा राय, क्षमा श्रीवास,नसीम बी, मिनाक्षी तिवारी उपस्थित रहीं।

