jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

हंडिया : मौनी अमावस्या पर नर्मदा तटों पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु

हंडिया : शुक्रवार को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर धार्मिक नगरी में मां नर्मदा के तटों पर श्रद्धालुगण अल सुबह से ही स्नान के लिए पहुंचने लगे थे | जहां मां नर्मदा के प्रमुख तटों पर आस्थावान श्रद्धालुओं ने सनातनी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुण्य सलिला मां नर्मदा में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया | हालांकि इस बार आस्थावानों की भीड़ कम रही | श्रद्धालुओं द्वारा स्नान उपरांत घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की गई,दिनभर यहां दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आना बना रहा | पंडित अभिषेक शर्मा ने बताया कि इस दिन पूरे समय मौन रहकर स्नान पूजा अर्चना की जाती है इससे व्यक्ति का आत्म बल मजबूत होता है | पंडित श्री शर्मा ने कहा कि इस दिन सभी देवी देवता पवित्र नदियों के तटों पर वास करते हैं।

________________________________

- Install Android App -

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –