jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

हंडिया : सोमवती अमावस्या पर पंचक्रोशी यात्रा के समापन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई मां नर्मदा में आस्था की डुबकी

मकड़ाई समाचार हंडिया। धार्मिक नगरी हंडिया तथा सिद्ध क्षेत्र नेमावर में सोमवती अमावस्या तथा पंचकोशी यात्रा के समापन पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की पैदल यात्रा कर अमावस्या पर स्नान लाभ लिया।

मां नर्मदा के सभी प्रमुख तटों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाकर पर्व स्नान का लाभ उठाया।
हंडिया के रिद्धनाथ महादेव तथा नेमावर के सिद्धनाथ महादेव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की।

- Install Android App -

वहीं सिद्ध क्षेत्र नेमावर में पंच दिवसीय पंचकोशी पदयात्रा के समापन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे। इस दौरान नर्मदे हर के जयघोष से मां नर्मदा के पवित्र तट गूंज रहे थे।

इधर मां रेवा के हंडिया तटों पर अमावस्या में पधारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सहित राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया, पटवारी रमेश नाग तथा होमगार्ड के जवान तैनात रहे।