jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश : ट्रांसपोर्टर से सेक्सटॉर्शन के नाम पर लाखों की अवैध वसूली

मकड़ाई एक्सप्रेस दिल्ली। गुरुग्राम में हनीटेप का मामला सामने आया है।  दिल्ली के रहने वाले नामी ट्रांसपोर्टर से सेक्सटॉर्शन के नाम पर लाखों की अवैध वसूली का मामला सामने आया है. हनीट्रैप में फंसाकर दिल्ली के ट्रांसपोर्टर से 60 लाख रुपये ठगने के आरोप में महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

 गुरुग्राम पुलिस की मानें तो पिंकी तोमर अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिल कर ये रैकेट चलाते थे. पुलिस के शिकंजे में आये ये तीनों आरोपी मिलकर पहले पैसे वाले शिकार को ढूंढते थे और फिर उससे सेक्सटॉर्शन के रूप में लाखों करोड़ों वसूलते थे. अपने आप को तलाक शुदा बताकर पिंकी ने ट्रांसपोर्टर से पहले दोस्ती की और फिर मिलने के बहाने अपने घर बुलाया. पिंकी ने पहले ट्रांसपोर्टर को नशे में धूत किया और फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली अश्लील वीडियो के बाद पिंकी ने अपने पति के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया

- Install Android App -

वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ट्रांसपोर्टर से 60 लाख नगद, घर का फर्नीचर व काफी जवैलरी के व क्रेटा गाड़ी वसूले चुके थे. लेकिन इन तीनो की डिमांड लगातार बढ़ रही थी और एक बार फिर ट्रांसपोर्टर से 30 लाख नगदी की नई डिमांड कर दी.

रकम बरामद करने की तैयारी में पुलिस
पिंकी अपने पति तरुण और साथी पृथ्वी पाल के कहने पर लगातार 30 लाख की और डिमांड कर रही थी. इससे परेशान को होकर आखिरकार ट्रांसपोर्टर पुलिस के पास पहुंच गया और गुरुग्राम पुलिस ने इन तीनो को धर दबोचा. अब गुरुग्राम पुलिस इन तीनो को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है|