jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

हर माह बिजली के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने ज्यादती बताया

.मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर | हर माह बिजली के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती बताया है। मंच ने कहा कि यह आदेश 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। लोगों का कहना है कि इस बिजली की बढ़ाई गई कीमतों के कारण परेशानी हो रही है। इसका विरोध विभिन्न संगठनों के द्वारा किया जाएगा।डा पीजी नाजपांडे ने बताया कि मासिक आधार पर फ्यूल चार्ज तय कर हर महीने बिजली के दाम बढ़ाना, यह उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती है। इसके विरोध में सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का संयुक्त अभियान शुरू किया जाएगा। जब इस आदेश का प्रारूप जारी किया गया था, तब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर 20 फरवरी को आपत्ति दर्ज की थी, किंतु आपत्ति की अनदेखी की गई, अतः इस मामले में हाईकोर्ट में भी चुनौती दी जायेगी। मंच की बैठक में रजत भार्गव, वेदप्रकाश अघोलिया, मनीष शर्मा, सुशीला कनौजिया, डीआर लखेरा, राकेश चक्रवर्ती आदि शामिल थे।