jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

हरदा के प्राणरक्षक रक्तदाताओं के हस्ताक्षर से सुसज्जित है ब्लड बैंक की दीवार !

मकड़ाई समाचार हरदा। जी हाँ ! वर्तमान युवापीढ़ी लड़ाई झगड़ों विवादों में रक्त को व्यर्थ बहने से रोकने और रक्त का सार्थक उपयोग होने देने जैसे महान उद्देश्यों की पूर्ति के लिए अब रक्तदान महादान जैसे मिशन के महत्व और उनकी सार्थकता को जानकर तरज़ीह देने लगी है।

सरकारी अस्पताल के ‘अरुण किरण मेमोरियल’ ब्लड बैंक के अंदर दीवार पर अंकित बेशुमार हस्ताक्षर और तस्वीरें इस बात के गवाह हैं कि लक्ष्य से अधिक रक्तदान कर हरदा के बाशिंदों ने एक मिसाल कायम की है। दीवार पर अंकित ये हस्ताक्षर महज हस्ताक्षर नहीं, बल्कि रक्त से लिखी गयी अनोखी इबारतें हैं जो जरूरतमंद की शिराओं में घुल कर प्राणदान जैसे संकल्पों को सार्थक कर रही हैं।

जिला अस्पताल हरदा के चिकित्सक इन हस्ताक्षरों को समाज के लिए गौरवशाली, प्रेरक सेनानियों का दर्जा देते हैं।

पूज्य बापू द्वारा हृदय नगरी का दर्जा प्राप्त हरदा के सर्वधर्म के रक्तदाताओं का यह दानकर्म युवा पीढ़ी की सकारात्मक सोच को शिखर की बुलंदी प्रदान करता है।

क्या है दीवार की दास्तान

- Install Android App -

हरदा में जिला ब्लड बैंक में यह अनोखी दीवार जिसे वॉल ऑफ़ वॉलन्टरी डोनर्स के नाम से जाना जाता है । लगातार और स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करने वाले रक्तदाताओं के नाम से एक दीवार बनायी गयी है।

हरदा जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में दीवार बनाकर अभी तक 150 से ज्यादा स्वेच्छिक और नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ के फोटो लगाए जा चुके हैं । हरदा की सरकारी ब्लड बैंक में विगत वर्ष 2017 के जनवरी माह से शुरू हुई अभिनव पहल के परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

ब्लड बैंक को मिलने वाले लक्ष्य से ज्यादा रक्तदान हरदा जिले में होता है । कोरोना काल में भी आमजन ने आगे आकर रक्तदान किया है । इस अनोखी दीवार पर रक्तदाताओं के फोटो लगाकर उनके भी ऑटोग्राफ लिए जाते हैं । रक्तदाताओं की दीवार से प्रेरणा लेकर स्वेच्छिक रक्तदान के अभियान से जुड़े युवा इस दीवार पर अपना नाम लिखाकर गर्व महसूस करते हैं।

रक्तदाता राशि अग्रवाल ने कहा –
यह एक अनोखी पहल है, जिससे समाज को फायदा है |वह अभी तक 7 बार रक्तदान कर चुकी हैं। अपील करते हुए सीए फाइनल ईयर की छात्रा राशि अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को इस अभियान का हिस्सा बनकर रक्तदान करना चाहिए |

व्यवसायी ने जन्मदिन पर किया रक्तदान –
रक्तदान महादान अभियान से प्रेरित होकर ब्लड बैंक में रक्तदान कर रहे एक व्यवसायी ने बताया कि आज उनका जन्मदिन है और जन्मदिन पर किये रक्तदान से किसी की जान बच जाये, इस संकल्प की पूर्णता के साथ वे ब्लड बैंक आये हैं। वे कहते हैं अधिक से अधिक लोग रक्तदान महादान मिशन से जुड़ें। ताकि पीड़ित जरूरतमंद की मदद आसान हो सके।

इनका कहना है –
जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि जिले में शासकीय ब्लड बैंक 2012 से संचालित है | ब्लड बैंक में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए वॉल ऑफ वॉलन्टरी डोनर बनाई गयी है | जिस पर रक्तदाताओं के नाम, फोटो, ब्लड ग्रुप, मोबाइल नम्बर लगाये गए हैं। नियमित रक्तदाता समाज के असली हीरो हैं । हरदा जिले में मप्र शासन द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ब्लड कलेक्शन ट्रांसपोर्टेशन वेन भी पहुंचाई है।