jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

हरदा के संजय को रायपुर में मिला फोटोग्राफी अवार्ड

हरदा जिले के एक युवा को अपनी कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड कार्यक्रम में हरदा के युवा फोटोग्राफर संजय कुमार प्रजापत को अपनी फोटोग्राफी कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें देश के जाने माने फोटो ग्राफर, प्रसिद्ध मेंटर राजा अवस्थी सर और मेडम रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रमाण पत्र और अवार्ड शील्ड देकर सम्मानित किया।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार रायपुर में 21 से 22 मार्च तक आयोजित WPPC 2024 फोटोग्राफी अवार्ड कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा 30 से 35 फोटोग्राफर शामिल हुए। संजय ने सभी छायाकारों के साथ अपनी कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी कला का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। इनमें जिले के ग्राम बीड़ निवासी युवा संजय प्रजापत को भी शामिल होने का अवसर मिला।

जिसमे संजय कुमार ने भाग लेकर अवार्ड हासिल किया। संजय हरदा के एक प्रतिभा शाली युवा फोटोग्राफर है जो पूर्व में भी गोवा, नैनीताल, मनाली और थाईलैंड में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी फोटोग्राफी कला के लिए सम्मानित हो चुके है। उनकी इस उपलब्धि पर माता पिता और इष्ट मित्रों ने बधाई और शुभकामनायें दी।