jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

हरदा : खिरकिया में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद हेतु अनंतिम सूची जारी 29 मई तक कर सकेंगे दावे आपत्ति


हरदा : विकासखण्ड खिरकिया में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों की पूर्ति हेतु अनंतिम सूची जारी की गई है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना खिरकिया ने बताया कि जारी अनंतिम सूची अनुसार ग्राम शोभापुर के आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिये कु. निकिता अनिल मालवीय को सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए है। इसके अलावा ग्राम गोपालपुरा के आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिये श्रीमती शिवानी अभिषेक पारे तथा ग्राम खुदिया के आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका के रिक्त पद के लिये श्रीमती फूलवती अजय को सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन आंगनवाड़ी केन्द्रों में सर्वाधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों के बारे में यदि किसी को शिकायत करना हो तो वे इस संबंध में 29 मई तक महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय खिरकिया में कार्यालयीन समय में दावे आपत्ति मय तथ्यों एवं प्रमाण-पत्र सहित प्रस्तुत किये जा सकते है। इस समय सीमा के बाद प्राप्त दावे आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।