हरदा : जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गोविंद सिंह कुशवाहा टिमरनी, सिराली व खिरकिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोनोग्राफी करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डॉ. कुशवाहा आगामी 1 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, 11 जून रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली एवं 21 जून बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी में सोनोग्राफी की जावेगी।
कृषि वैज्ञानिकों ने मूंग फसल का निरीक्षण कर किसानों को सलाह दी
हरदा 23 मई 2023/ कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों ने मंगलवार को मूंग फसल का निरीक्षण किया। केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि कृषि वैज्ञानिक डॉ. एस.के तिवारी, डॉ. ओम प्रकाश एवं डॉ. मुकेश कुमार बकोलिया ने ग्राम रातातलाई, अतरसमा, बेसवां, कोलीपुरा, कुंजरगांव, रिजगांव व डुमलाय में किसानों के खेतों निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मूंग फसल में चित्तीदार फली छेदक इल्ली देखी गयी जो कि फूल एवं फली को नुकसान कर रही है। कृषि वैज्ञानिकों ने ऐसे खेतों में फ्लेक्सामेटामइड 10 प्रतिशत एस सी की 100 मिली प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने अथवा इनडोक्साकॉर्ब 10 प्रतिशत एवं सायपरमेथिरन 10 प्रतिशत का पूर्व मिश्रित कीटनाशी 200 मिली प्रति एकड़ के साथ नीम तेल 175 मिली की दर से मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र की डॉ. मुरे ने बताया कि कुछ खेतों में पत्तियों पर भूरे रंग के धब्बे दिखाई दे रहे हैं, रोग के लक्षण दिखाई देने पर फफूंदनाशक दवाई टेबूकोनेजोल $ सल्फर 500 ग्राम प्रति एकड़ अथवा थायोफिनेट मिथाइल 70 प्रतिशत डब्ल्यू.पी.400 ग्राम प्रति एकड़ की दर से पावर पम्प में 100 से 125 लीटर पानी के साथ घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि इसके साथ किसी अन्य रसायन टॉनिक आदि का मिश्रण न करें, खेतों की सतत निगरानी करते रहे, किसी प्रकार की समस्या दिखने पर कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित कृषि ओ.पी.डी. में पौधों के नमूने लेकर वैज्ञानिकों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा फसल संरक्षण उपाय अपनाकर फ़सल को कीड़े बीमारियों से बचाएं।
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ...
आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका
बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...
आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान, रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि...
Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे
टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि...
अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा : रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
