jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

हरदा: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद रिद्धनाथ महादेव मंदिर से नगर में रैली निकालकर किया

मकड़ाई समाचार हंडिया। एससी एसटी ओबीसी, अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को पटाखा बाजार मैदान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर घर झंडा हर घर झंडा अभियान की शुरुआत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद रिद्धनाथ महादेव मंदिर से नगर में रैली निकाली जो कार्यक्रम स्थल पर पहुंची,

 

- Install Android App -

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर ने मंच से हजारो कि सऺख्या में आये आदिवासी भाईयों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस तथा भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 60- 70 सालों में भी आदिवासी भाईयों आपका विकास नहीं कर पाये तो आने बाले समय में क्या विकास करेंगे ! उन्होंने कहा कि आज देश को 75 साल हो गए हैं आजाद हुए लेकिन आज भी आदिवासी भाई जल जंगल जमीन के लिए, दर-दर की ठोकरें खा रहे है!उन्होंने कहा कि आज भी आदिवासियों की जमीने छीनी जाती है और पैसे बाले लोगों को जमीनें सौप दी जाती है!

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के अन्दर हमको जो जिम्मेदारी दी गई है,उसमें मुस्लिम समाज को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जोड़ने के लिए हम ऐसा प्रयास कर रहे हैं!ताकि आगामी विधान सभा चुनाव में हमे जनता एक विकल्प के रूप में चुने।

इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लईक कुरेशी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेद जाट, गोगांपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन पटेल, जिला अध्यक्ष देवी सिंह परते आदि मौजूद रहे,