jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

हरदा न्यूज़ : योग कहे या संयोग माँ नर्मदा की जयंती पर माँ रेवा पहुंची कृषि मंत्री कमल पटेल को आशीर्वाद देने….

मकड़ाई समाचार हरदा/भोपाल। श्री धर्मेश्वर शिवालय धाम जिला देवास (सतवास से आगे जंगल) में भगवान शिव का बहुत ही पुराना सिद्ध शिवालय बना हुआ है। नर्मदे हर जिंदगी भर का जयकारा लगवाने वाले किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल जब भी इस मार्ग से जाते हैं तो वह इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना रुद्राभिषेक करना नहीं भूलते हैं। मंगलवार को नर्मदा जयंती के अवसर पर मंत्री पटेल पुनासा के रास्ते ओंकारेश्वर जाते हुए यहां दर्शन के लिए रुके। शिवालय में रुद्राभिषेक करने के उपरांत जैसे शिवालय के महंत श्री से वे आशीर्वाद ले रहे थे तभी एक परिवार अपने दो बच्चियों समेत मंदिर में पहुंचा। छोटी बच्ची को गोद में लेते हुए मंत्री पटेल ने बच्ची से आशीर्वाद लिया। तभी मंत्री ने बच्ची के परिजनों से पूछा कि बच्ची का नाम क्या है तो परिजनों ने कहा बच्ची का नाम रेवा है, पटेल ने तपाक से कहा कि आज मां नर्मदा जयंती के अवसर पर माँ नर्मदा जी ने साक्षात आकार मुझे दर्शन दिए है, मां नर्मदा की कृपा से मेरा जीवन आज सार्थक हो गया।