jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

हरदा : भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे अच्छी संस्कृति है – कृषि मंत्री कमल पटेल

मकड़ाई समाचार हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा द्वारा आज गुप्तेश्वर मंदिर हरदा में दिव्य काशी,भव्य काशी कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने देखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमल पटेल ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक करते हुए संतों का सम्मान किया। एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे उत्तम संस्कृति है। और हमें गर्व है कि भारत जैसे विशाल देश का नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से एवं भारतीय संस्कृति को एक नई पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, महामंत्री देवी सिंह सांखला, सिद्धार्थ पचोरी, दीपक शर्मा, विनोद गुर्जर, हरिओम धन्य, रामकृष्ण देवअरे, अजय शर्मा, नितेश बादल, उमेश चोलकर, लोकेश राव मराठा, दिनेश मौर्य, अनीता अग्रवाल, अनीता मौर्य, मोनू पाठक, शशांक बादर, नरेंद्र सैनी, संजय लोकवाणी, मनसुख लोहाना, राजेश वर्मा, मनीष निशोद, अशोक गुर्जर सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।