jhankar
ब्रेकिंग
भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्...

हरदा : यूथ फॉर लाइफ प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 से बढ़ कर 30 मई हुई

हरदा : यूथ फॉर लाइफ कार्यक्रम के लिए युवा वर्ग के बढ़ते रूझान को देखते हुए पर्यावरण विभाग ने प्रशिक्षण के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि 25 मई से बढ़ा कर 30 मई कर दी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा महापंचायत में व्यक्त किये गये संकल्प लाइफ- लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरोमेंट अर्थात पर्यावरण के लिए जीवन शैली के लिये युवा नेतृत्व विकास के तहत यूथ फॉर लाइफ प्रशिक्षण का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रदेश में आरंभ किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिये युवाओं के आवेदन जिलों से आमंत्रित किये जा रहे हैं। इच्छुक आवेदकों के अनुरोध पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2023 तक बढ़ा दी गयी है। युवा लाइफ वालेंटियर्स के लिये आवेदन प्रस्तुत करने तथा चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एप्को की वेबसाईट https://epco.mp.gov.in पर उपलब्ध है। पोर्टल पर पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। युवा वालेंटियर्स के लिये यह आवश्यक है कि युवा मध्यप्रदेश के मूल निवासी हो तथा आयु 1 जून 2023 को 29 वर्ष से अधिक नहीं हो एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है।