jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

हरदा : हाईप्रोफाइल मामला | होटल मालिक के पुत्र की जमानत याचिका हुई खारिज, बहु ने लगाया था दहेज प्रताड़ना केस

हरदा / उदयपुर : दहेज प्रताडना के उदयपुर राजस्थान के मामले में हरदा के अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालक गुरमुख पेशवानी के पुत्र हिमांशु पेशवानी की अग्रिम जमानत निरस्त हुई। मिली जानकारी के अनुसार हरदा के अन्नपूर्णा भोजनालय के संचालक गुरमुख पेशवानी के पुत्र हिमांशु पेशवानी की ससुराल उदयपुर राजस्थान में है। गुरमुख की पुत्रवधु के द्वारा अपने पति हिमांशु पेशवानी, ससुर गुरमुख, सास अंजू पेशवानी, भांजा विक्की हिमानी उसकी पत्नि पूजा हिमानी एवं देवर राहुल पेशवानी के
विरूध्द महिला थाना उदयपुर राजस्थान में दहेज प्रताडना, छेडछाड, मारपीट एवं धोखाधडी का अपराध कमांक 197/2023 अंतर्गत धारा 498ए, 406, 420, 354, 341 323 भारतीय दण्ड संहिता का दिनांक 11/10/2023 को पंजीबंध्द करवाया है, इस मामले में अभी कुछ दिन पूर्व ही उदयपुर राजस्थान की पुलिस आरोपीयों को पकडने हरदा आई थी। परंतु वह नही मिले उसके बाद पति हिमांशु पेशवानी की और से उदयपुर सेशन न्यायालय महिला उत्पीडन जिला न्यायाधीश संवर्ग के समक्ष अग्रिम जमानत
का आवेदनपत्र पेश किया।

- Install Android App -

जिसका प्रकरण कमांक –

07/2024 आरजेयूडी010000502024 में आज दिनांक 09/01/2024 को आदेश पारित किया, एवं पति हिमांशु पेशवानी की अग्रिम जमानत का आवेदनपत्र अस्वीकार कर खारिज कर दिया गया।
माननीय न्यायालय ने यह पाया कि, प्रार्थी/अभियुक्त हिमांशु मुख्य अभियुक्त है, एवं उसके विरूध्द आलिप्तकारी साक्ष्य है, इस कारण उसको अग्रिम जमानत का लाभ दिया जाना उचित प्रतीत नही होता है ।