ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इटारसी जीआरपी को मिली बड़ी सफलता – दो शातिर चोर गिरफ्तार, 14 मोबाइल सहित 3.50 लाख का माल बरामद उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, सैंकड़ों घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत खुद को सचिन रघुवंशी की पत्नी बताने वाली महिला का वीडियो वायरल राहुल गांधी का बेंगलुरु प्रदर्शन 8 अगस्त तक स्थगित फिलीपींस के राष्ट्रपति का हुआ राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की याचिका पर 8 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट रीवा में नई शुरुआत: कार छोड़ साइकिल चलाएंगे सरकारी बाबू रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा हेतु रीवा-रानी कमलापति के बीच विशेष रेलसेवा का संचालन

पड़ोसी ने मदद केे बहाने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला के सर पर पत्थर मारा हुआ फरार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर । कुछ दिनों पहले सुनसान में मिली महिला की संदिग्ध लाश के मामले को माधौगंज पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी ने पुलिस अधिकारियों को बताया है कि वह मदद के बहाने महिला को सुनसान क्षेत्र में लेकर गया था। महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह विरोध करने लगी। इससे उसे धक्का देकर जमीन पर पटका। पत्थर से सिर पर वार किया। महिला बेहोशी की हालत में गई तो उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर पत्थर से कुचलकर हत्या की और भाग निकला था।

- Install Android App -

एसपी राजेश चंदेल ने बताया 30 अप्रैल की सुबह आंग्रे सहाब का बाड़ा धानमिल के पास सुनसान क्षेत्र में एक महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर अज्ञात आरोपित पर हत्या का केस दर्ज किया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो एक फुटेज में महिला जाती हुई दिखाई दी। महिला ई.रिक्शा में बैठती है। यह ई.रिक्शा कुछ समय बाद खाली आता दिखता है। ई.रिक्शा चालक की पहचान विकास प्रजापति के तौर पर हुई। पुलिस ने विकास से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह महिला का पड़ोसी रहा है। वारदात वाले दिन महिला पैदल जा रही थी। उसे ई.रिक्शा में बैठा लिया। रास्ते में महिला ने मदद में रुपयों की मांग की। इस पर आरोपित विकास उसे सूने क्षेत्र में लेकर गया। यहां उसने महिला से संबंध बनाने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया। इससे आरोपित ने धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिया और पत्थर से महिला पर वार किया। महिला बेहोशी की हालत में गई तो आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।