jhankar
ब्रेकिंग
गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब!

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह संपन्न,

हरदा  / अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रविवार को वृद्धाश्रम में ‘वरिष्ठ मतदाता सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ नागार्जुन बी गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री के.सी.परते, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू, एसडीएम श्री आशीष खरे, सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

- Install Android App -

कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया एवं एडीएम डॉ नागार्जुन बी गौड़ा द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस दौरान श्री सिसोनिया द्वारा उपस्थित वरिष्ठ मतदाताओं को मतदाता जागरूकता एवं नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
        इस दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत वृद्ध मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी मशीन संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया गया तथा वृद्धजनों को मॉकपोल करके भी दिखाया गया। इस अवसर पर सेल्फी पाइंट पर वृद्धजनों ने सेल्फी भी ली। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने वृद्ध मतदाताओं को जागरूक करने के नुक्कड़ नाटक भी किया। इस दौरान खेल विभाग द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई।