ब्रेकिंग
जो रूट ने रचा इतिहास, द्रविड़ और कैलिस का तोड़ा रिकॉर्ड हरदा: 17 साल की किशोरी ने लगाई अज्ञात कारणों से फांसी, पुलिस जांच में जुटी !  कृषि उपज मंडी में धरना: हरदा किसान कांग्रेस ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम... रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग ! मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा !  राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

अकेलापन दूर करने के लिए शख्स ने पाला कुत्ता, लेकिन तीन दिन बाद सच्‍चाई पता चली तो पैरों तले जमीन खिसकी

आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं। जिसे पढ़कर आपको काफी हंसी आएगी। दरअसल चीन के एक शख्स ने अपने अकेलापन दूर करने कुत्ते को पाला था। लेकिन तीन दिन बाद उसके बड़ा धोखा हो गया। वह जिसे कुत्ता समझकर पाल रहा था वह असल में एक चूहा था। शंघाई पोस्ट के अनुसार चीन के एक शख्स ने कुत्ता पाला था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि वह एक चूहे को पाल रहा है। शख्स ने घटना के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। उसके पोस्ट में एक ने कमेंट किया है कि अजीबोगरीब क्या यह सच है। आप अकेले नहीं हैं जिसने इस चूहे को कुत्ता मान लिया है। लोगों ने बताया किया वह एक बैम्बू रैट (Bamboo Rat) है। यह सिर्फ बांस खाता है। शख्स ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने गया था। उसके घर एक पहाड़ी गांव में है। उसे फ्रेंड के घर के बाहर एक काले रंग का कुत्ता दिखा। उसे वह काफी पसंद आया और अपने घर ले आया। उस वक्त काफी अंधेरा था, जिससे उसे पता नहीं चल पाया कि यह एक चूहा है। उसके इसके लिए अपने दोस्त से माफी भी मांगी। शख्स ने वीडियो शेयर कर बताया कि कुछ दिन जब उसने अपने घर पर रखा तो देखा कि यह कुत्तों की तरह भाग नहीं रहा है, न इसके बाल कुत्तों की तरह उग रहे हैं।

क्‍या आप बता सकते हैं आखिर यह क्‍या है, सही जवाब नहीं दे सके कई यूजर्स

- Install Android App -

इस PIC को देखकर क्‍या आप यह बता सकते हैं कि ये आखिर क्‍या है। असल में कुछ चीजें अक्‍सर मिलती-जुलती नज़र आती हैं लेकिन अलग होती हैं। ऐसे में पता कर पाना कठिन होता है कि सच क्‍या है। ऐसा ही एक फोटो सामने आया है जो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। वहां भी लोगों से यही सवाल पूछा जा रहा है। पहली नज़र में देखकर इसे लगता है कि यह साउथ इंडियन डिश Dosa डोसा है। फिर लगता है, नहीं यह शायद सौरमंडल का ग्रह Jupiter है। लेकिन पक्‍का नहीं बता सकते कि यह क्‍या है। यही कशमकश यूजर्स के साथ भी हो रही है। बीते दिनों लर्न समथिंग नाम के एक साइंस पेज ने इस तस्‍वीर को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्‍ट किया। इसमें इसका कैप्‍शन भी दिया गया। लेकिन अधिकांश भारतीय यूजर्स शायद इतनी जल्‍दबाजी में थे कि बिना पूरा समझे, वे कमेंट करते गए और इसे डोसा बताने लगे। कई यूजर्स ने इसे सीधे अपने पेज पर शेयर किया और कैप्‍शन में डोसा लिखा।

अब जानिये सही जवाब

लेकिन अब हम आपको सही जवाब बताते हैं। यह असल में डोसा नहीं है, बल्कि हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह ज्‍यूपिटर यानी बृहस्‍पति है। यह नीचे की तरफ से ऐसा ही दिखाई देता है। इस पोस्‍ट पर अभी तक 700 से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं और इसे 6 हजार से अधिक यूजर्स ने री-ट्वीट किया है। इसे पसंद करने वालों की तादाद ज्‍यादा है। इसे अभी तक 35 हजार लाइक्‍स मिल चुके हैं। आप भी अब ज़रा इस तस्‍वीर को गौर से देखें और अपने दोस्‍तों को दिखाकर ज़रा उनका भी जनरल नॉलेज टटोलें।