jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

अजब मामला। बैतूल में भैस को अगवा कर मालिक से मांगी 50,000 की फिरौती

मकड़ाई समाचार बैतूल। यह समाचार सुनकर अवश्य आश्चर्य होगा मगर ये सच है।भैंस को अगवा कर फोन पर भैंस मालिक से 50हजार की फिरौती मांगी गई है।पुलिस ने भैसं मालिक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतारसी की।मामला इस प्रकार बताया जा रहा है। कि जिले की मुलताई तहसील के पभात पट्टन से बघोड़ा के किसान अमरचंद पटेल ने पिकअप वाहन से भैंस भेजी थी।रास्ते में ग्राम पावल के पास कुछ असमाजिक तत्वों ने पिकअप वाहन रोका। उन्होने ड्रायवर के साथ मारपीट की भैंस को भी उतार लिया है। ड्रायवर से मालिक को फोन कराकर भैस के अपहरण की जानकारी देकर भैस को
छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये की डिमांड की।भैंस मालिक ने अमरचंद पटेल ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को रिपोर्ट लिखाई।जिस पर मुलताई थाना प्रभारी एसएस सोलंकी के नेतृत्व में आरोपी देवानंद को गिरफतार कर पूछताछ की गई जिसमें पांच अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है।
मुलताई थाना प्रभारी एसएस सोलंकी ने बताया कि प्रभात पट्टन निवासी दुर्गेश, गोलू, मनोज, देवानंद,शुभम बालापुरे एवं गणेश उर्फ धन्ना द्वारा इस कृत्य को अंजाम दिया गया। जिसमें पुलिस ने देवानंद को गिरफ्तार कर लिया है । बाकी पांच आरोपियों की सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है ।इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 323, 341, 506, 327, 379, 427 एवं धारा 34 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है ।