jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

अजीबोगरीब मामलाः नई दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, दूल्हे को पुलिस ने भेजा जेल

मकड़ाई समाचार रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में एक अजीबगरीब मामला सामने आया है। यहां किसी और ने नहीं बल्कि नई दुल्हन ने ही दूल्हे पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाकर दूल्हे को जेल भिजवा दिया। जी हां यह हैरान करने वाला मामला रायसेन जिले के देव नगर थाना क्षेत्र के गांव सांचेत का है। जहां एक दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

- Install Android App -

दअरसल मामला कुछ इस तरह का है कि साँचेत गांव की 19 वर्षीय युवती के अपने पड़ोस में रहने वाले आरोपी दूल्हे से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शादी से पहले ही शरीरिक संबंध बना लिए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके चलते पीड़ित युवती में 10 अक्टूबर को पुलिस थाने जाकर युवक के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस कार्यवाही और परिजनों के दबाव के कारण 2 दिन पहले आरोपी और पीड़िता की शादी करा दी गई। जिसकी भनक पुलिस को आज लग गई। पुलिस ने हाथों में मेहंदी लगे दूल्हे की ड्रेस में तैयार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

रायसेन एएसपी अमृत मीणा ने बताया कि मामला दोनों के प्रेम संबंध का है। लड़की की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत कार्रवाई की गई है। दूल्हे के रूप में तैयार लड़के को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि भले ही पीड़िता ने आरोपी से शादी कर ली हो लेकिन अपराध के साकक्ष्य उसके पास पर्याप्त थे जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई न्यायालय तय करेगा।