jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बरेली । फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक मेडिकल कॉलेज से साढ़ू का हाल जानकर युवक बाइक से मीरगंज अपने घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

- Install Android App -

हादसे के बाद वाहन समेत फरार हो गया चालक

मीरगंज के गूला निवासी चेतन सिंह (30) पुत्र लाखन सिंह टेंपो चालक थे। उनके साढ़ू फतेहगंज पश्चिमी स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह सोमवार शाम को अपने साढ़ू से मिलने अस्पताल गए। वहां से वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे। शहनाई बरातघर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। एक युवक ने पहचानकर घायल के परिजनों को सूचना दी। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।