jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,किसी लड़के की हरकतो से थी परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ | भिलाई की सेक्टर-4 निवासी एक युवती ने सोमवार की दोपहर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वो बी.काम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वो फैशन डिजाइनर का भी काम करती थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक लड़का उसे काफी अधिक परेशान करता था। जिसके चलते वो तनाव में रहती थी। हालांकि अभी तक मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। इस मामले में भट्ठी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोई सुसाइड नोट नहीं

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-4 सड़क सात निवासी आकांक्षा अहिरवार (23) ने सोमवार की दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो अपनी मां मानकुंवर अहिरवार, दो बहनें अनुष्का, तनुष्का और भाई साहिल के साथ रहती थी। वो कल्याण कालेज सेक्टर-7 में बी. काम की पढ़ाई करती थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आकांक्षा को एक लड़का कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। जिसके चलते वो तनाव में रहती थी। हालांकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके।

हत्या के मामले में आरोपित पिता 20 साल से हैं फरार

बताया जा रहा है कि मृतका का पिता चंद्रभान अहिरवार हत्या के मामले में आरोपित है और वो पिछले 20 साल से फरार है। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों से पूछताछ शुरू की है, ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके।