jhankar
ब्रेकिंग
कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी

स्टंट करने वालो की 8 बाईक पुलिस ने जब्त की ,हरकतो से आमजन थे परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल | वीआइपी रोड पर देर रात आम राहगीरों की नाक में दम करने वाले स्टंटबाजों की पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार रात वीआइपी रोड पर खानूगांव के पास स्टंट करने के लिए इकट्ठा हुए युवाओं की धर पकड़ की। इस दौरान कई बाइक सवार मौके से भाग भी निकले। पुलिस ने कवासाकी और बीएमडब्‍ल्‍यू जैसी महंगी बाइक सहित आठ बाइक जब्त कर उनके चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

- Install Android App -

मोटर साइकिलों में लगे तेज आवाज करने वाले साइलेंसर भी निकलवा दिए गए है। पुलिस की कार्रवाई से स्टंट करने वाले युवकों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि वीआइपी रोड पर खानूगांव के पास कुछ बाइकर्स जमा हुए हैं, जो मेन रोड पर अन्य वाहनों की आवाजाही के बीच खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आठ बाइक चालकों की धरपकड़ की। इन बाइक्‍स में लगे माडीफाइड सायलेंसर भी निकाले गए हैं। बाइकर्स ने अपनी-अपनी बाइक में बाजार से खरीद कर अलग से तेज आवाज करने वाले सायलेंसर लगवाए