jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

नाबालिग की दर्दनाक हत्या करने वाले हत्यारे साहिल को अपनी करनी पर पछतावा नही

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। कोर्ट ने दिल्ली की शाहबाद डेयरी इलाके में लड़की की हत्या के आरोपी साहिल को 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में पुलिस के कुछ सवालों का जवाब वह नहीं दे रहा है। इसी वजह से पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग की थी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।साहिल ने पुलिस से ये भी कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने बताया कि कई दिनों से लड़की उसे नजरअंदाज कर रही थी। जिसकी वजह से वह गुस्से से आगबबूला था।

पुलिस को चकमा देने की कोशिश

- Install Android App -

दिल्ली में नाबालिग की हत्या के आरोपी साहिल ने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या के बाद से उसने अपना फोन बंद कर दिया था। बुलंदशहर पहुंचने के लिए साहिल ने दो बसें बदली थीं। हत्या के बाद आरोपी उसने शातिराना तरीके से रिठाला में हथियार छुपाया और अपना मोबाइल घर पर छोड़कर बस में सवार होकर बुलंदशहर पहुंचा। बुआ के घर पहुंचकर भी उसने उनको हत्या के बारे में कुछ नहीं बताया। जब दिल्ली पुलिस उसका पीछा करते हुए बुआ के घर पहुंची तब परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई।

क्या था मामला.. ?

सोमवार को दिल्ली के शाहबाद डेरी में 16 साल की लड़की की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए। इस भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्थर उठाकर लड़की के सिर पर कई बार पटका। हत्या की खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। हत्या के बाद वो रिठाला भाग गया था और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार छिपाया। इसके बाद यूपी के बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर में जाकर छिप गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को उसी दिन बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई। वह एसी और फ्रिज रिपेयरिंग का काम करता है।