jhankar
ब्रेकिंग
₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी...

अपनी गिरेबां में झाँके कांग्रेस, हम दोषियों को बख्शेंगे नहीं : कमल पटेल

भोपाल/हरदा। कांग्रेस को पहले अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए। 15 महीने की सरकार में माफियाओं का राज था, भ्रष्टाचार का राज था। वास्तव कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। इसके फर्जीवाड़े हमने उजागर किये हैं और दोषियों को सजा देंगे। जहां तक सवाल हरदा जिले के मामले का है तो हमने सोसायटी की जांच करा ली है। दोषियों कक बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई कितना ही बड़ा क्यों न हो। ये। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हम सुशासन दे रहे हैं। जहाँ- जहाँ शिकायतें आईं हमने तत्काल कार्यवाही की। गेंहूँ खरीदी के समय भी जब-जब शिकायतें मिलीं तत्काल कलेक्टर के चर्चा करके एसडीएम को मौके पर भेजकर कार्यवाही की ओर दोषियों पर एफआईआर कराई। हरदा के मामले में भी एफआईआर कराई जाएगी।