jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

अभिनेता रजनीकांत की तबीयत बिगड़ी, BP बढ़ने के बाद अस्पताल में भर्ती

मकड़ाई समाचार हैदराबाद। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद आज उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रजनीकांत हाल ही फिल्म अन्नाथे की शूटिंग कर रहे थे, तब फिल्म निर्माण टीम के आठ सदस्य कोरोना संक्रमित मिले थे। इस कारण से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई थी। इसके बाद रजनीकांत ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था लेकिन आज अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

अपोलो अस्पताल ने रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान भी जारी किया है। अस्पताल के मुताबिक रजनीकांत में कोरोना संक्रमण के कोई भी लक्षण नहीं मिले हैं और उनके ब्लड प्रेशर में काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। इसी कारण एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार रजनीकांत के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

- Install Android App -

गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने का ऐलान किया था। रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों (Tamilnadu Assembly Elections) के लिए रजनीकांत और उनके समर्थक जल्द ही अपनी रणनीति तैयार करने वाले है। केंद्रीय चुनाव आयोग की सूची से संकेत मिल रहे हैं कि रजनीकांत के राजनीतिक दल का नाम मक्कल सेवई काची (Makkal Sevai Katchi) हो सकती है। हाल ही में चुनाव आयोग ने अप्रैल-मई 2021 में होने वाले चुनावों के लिए आवंटित किए गए प्रतीकों के साथ रजिस्टर्ड नई पार्टियों के नाम जारी किए थे। तब रजनी मक्कल मंडलम के तूतीकोरिन सचिव एंथोनी स्टालिन ने ‘मक्कल सेवई काची’ के नाम का रजिस्ट्रेशन किया था।