jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

अमरीकाः पुलिसर्किमयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी, 1 की मौत

वाशिंगटनः अमरीका के साउथ कैरोलिना प्रांत में पुलिसर्किमयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में पांच अमेरीकी पुलिस अधिकरियों को गोली लग गई जिसमें से एक की मौत हो गई। सीएनएन ने फ्लोरेंस काउंटी में कोरोनर (मृत्यु समीक्षक) के हवाले से बताया कि बुधवार को घटना में गोली लगने से जख्मी हुए एक अधिकारी की मौत हो गई।  इसमें बताया गया है कि यह अधिकारी इन पांच घायलों में शामिल था। घायलों में दो नगर पुलिस अधिकारी हैं जबकि तीन फ्लोरेंस काउन्टी शेरिफ के प्रतिनिधि हैं। अन्य अधिकारियों की हालत के बारे में तत्काल कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है।फ्लोरेंस काउंटी आपातकालीन प्रबंधन कार्यालय ने बुधवार को ट्विटर पर शाम करीब पांच बजे फ्लोरेंस में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी थी।  एक घंटे के बाद बताया गया कि गोलीबारी बंद हो गई है और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन मेमोरियल फंड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, इस ताजा मामले को छोड़ कर इस साल अब तक 107 अधिकारी मारे गए हैं।