सांबा : जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा शहर से ३ किलोमीटर की दूरी पर सुपवाल क्षेत्र में आज उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब एक स्विफ्ट कार JK02BP/0387 अचानक चलते चलते आग लग गई। वहीं इस बात की जानकारी जैसे ही कार चला रहे चालक को तो वह तुरंत कार से बाहर निकल गया लेकिन उसके बाद कुछ सेकंड में ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचित भी किया गया और उन्होंने मौके पर आकर आग को बुझाने का काम शुरू किया। इस कार के मालिक की पहचान राकेश कुमार पुत्र राम सरण निवासी जम्मू के रूप में की गई थी जो कि जम्मू से कठुआ की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
ब्रेकिंग
