jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

अमेरिकी लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली | मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ कर काल सेंटर के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान हकीकत नगर के सौरभ, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के अरुण, जहांगीरपुरी के नीरज मेहरा और हैदराबाद के नारायणन के विष्णु वर्धन के रूप में हुई है। आरोपित माइक्रोसाफ्ट तकनीकी कार्यकारी के नाम पर तकनीकी सहायता प्रदान करने के बहाने अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी कर रहे थे। आरोपितों के पास से चार लैपटाप व छह मोबाइल बरामद किए गए हैं।

- Install Android App -

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगनानी के अनुसार, मंगलवार को मुखर्जी नगर थाना पुलिस को इलाके में फर्जी काल सेंटर चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएचओ किशोर कुमार की देखरेख में एक टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दिल्ली के हडसनलेन की दूसरी मंजिल पर एक फर्जी काल सेंटर चलाया जा रहा है। यह लोग माइक्रोसाफ्ट टेकस्पोर्ट टीम की पहचान का उपयोग कर तकनीकी सहायता प्रदान करने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे हैं। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।