jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

अवैध कालोनी अवैध निर्माण हटाया सड़कें एवं नालियों को किया ध्‍वस्‍त

मकड़ाई समाचार गुना|अनुविभागीय अधिकारी  बमौरी सुश्री अंकिता जैन ने बताया कि भार्गव कालोनी के पास विनोद सूद पुत्र श्री वेदसागर सूद, अनिल सूद पुत्र  वेदसागर सूद एवं सुनील सूद पुत्र श्री वेदसागर सूद द्वारा पटवारी हल्‍का नंबर 04 सर्वे क्रमांक 859/मिन 1 मॉर्डन स्‍कूल के पास वार्ड क्रमांक 18 गुना में कच्‍ची रोड एवं नाली का पक्‍का निर्माण कार्य किया जाकर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। जो कि म.प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 339 के तहत दण्‍डनीय अपराध है। उन्‍होंने उक्‍त कॉलोनी निर्माण से संबंधित दस्‍तावेज टाउन एंड कंट्री प्‍लानिंग का स्‍वीकृत नक्‍शा, कलेक्‍टर  द्वारा जारी की जाने वाली विकास अनुज्ञा एवं भू-स्‍वत्‍व से संबंधित दस्‍तावेज कार्यालय नगर पालिक परिषद गुना में प्रस्‍तुत करने के निर्देश 23 दिसंबर 2020 को दिए गए थे किंतु, उक्‍त के द्वारा नियत समय में वैध दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नही किये गए। उन्‍होंने बताया कि उक्‍त  द्वारा भार्गव कालोनी के पास बिना अनुमति के  कालोनी में बनाई सड़कें एवं नालियों को आज दिनांक 4 जनवरी 2021को जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशानुसार ध्‍वस्‍त कर कर दिया गया है।