jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही कर 10750 जुर्माना वसूला 

मकड़ाई समाचार हरदा। आज पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशानुसार थाना यातायात प्रभारी सूबेदार सुश्री वर्षा गौर द्वारा 26 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 9250 रू. का समन शुल्क वसूला गया। जिसमें- दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालकों सहित, तीन सवारी, मोबाइल फोन पर बात करते हुये वाहन चलाने वाले, चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट, एवं बडे वाहनों में प्रेशर हार्न, एवं ओवर हाईट वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। साथ ही बिना मास्क वाले 15 लोगों से 1500 ₹ समन शुल्क वसूल किया गया। शहर में यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था ठीक करने हेतु सड़कों पर लगे अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित पार्क करवाया गया। संपूर्ण कार्यवाही में सूबेदार के साथ ए.एस.आई. मोहन सिंह ,प्रधान- आरक्षक महेश शर्मा, कपिल अग्रवाल, आरक्षक नीरज तिवारी, अभिषेक साध एवं हमराह थाना स्टाफ उपस्थित रहा।